फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uproar over the death of two real brothers in ten days

दस दिन में एक ही परिवार के दो सगे भाईयों की मौत से कोहराम

Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of two real brothers in ten days
जंगीपुर थाना क्षेत्र के जयंतीदासपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम सर्प दंश से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन रोने- बिलखने लगे। इधर कुछ दिन पूर्व मृतक के बड़े भाई की गुजरात में अचानक मौत हो गई थी। परिवार में दस दिन के अंदर दो भाईयों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण परिजनों को सात्वंना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जयंतीदासपुर गांव निवासी अखिलेश यादव (17) शाम तीन बजे खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लाने छोटे भाई के साथ गया था। चारा काटते समय किशोर को डस लिया। इसकी जानकारी किशोर को नहीं हो पाई। वह छोटे भाई के साथ साइकिल से चारा लेकर घर आ गया। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंच गए और दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि अभी दस दिन मृतक अखिलेश यादव के बड़े भाई बृजेश यादव की गुजरात में आकस्मिक मौत हो गई थी। अभी परिवार इस दुख से ऊबरा ही नहीं था कि एक और भाई की मौत से दुुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इधर घटना की जानकारी होने पर जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed