{"_id":"d3d9f4f9a1d6e1ec4653641ea28a2d76","slug":"uproar-over-new-ambedkar-statue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई अंबेडकर प्रतिमा लगाने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई अंबेडकर प्रतिमा लगाने पर हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की पुरानी प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित किए जाने पर सोमवार को एक वर्ग विशेष के लोगों के विरोध करने पर बवाल हो गया। तनाव बढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर अंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ कर थाना ले आई। विरोध करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को जेल भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
बड़सरा गांव स्थित पंचायत भवन के सामने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। ये काफ ी पुरानी होने कारण खराब हो गई थी। बीते रविवार की रात दलित बस्ती के लोगों ने पुरानी प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित कर दिया। इस पर सोमवार की सुबह एक वर्ग विशेष के लोग ग्राम प्रधान के पास पहुंचे और नई प्रतिमा लगाने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटाने को कहा।
विज्ञापन
इसको लेकर विवाद गहरा गया। और दलित वर्ग के लोग आक्रोशित हो गए। उनके समर्थन में भारी संख्या में महिलाएं भी आ गईं। मौके पर तनाव की सूचना पर सदर एसडीएम एके सिंह, सीओ सिटी कमल किशोर, पुलिस फ ोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। साथ ही प्रतिमा हटवाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच दलित वर्ग के लोग प्रदर्शन करने लगे। अपने को घिरा देखकर पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं तो लोग भाग खड़े हुए। इस बीच पुलिस ने प्रतिमा को उखाड़ कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
साथ ही 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सीओ सिटी कमल किशोर ने बताया कि बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसलिए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को जेल भेज दिया गया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।