{"_id":"6ade520acf6fb0a77c07dd0a","slug":"ramleela-concludes-with-the-coronation-of-shri-ram-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-162753-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
विज्ञापन
शहर के हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर राज्याभिषेक के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से आयोजित 19 दिवसीय पारंपरिक रामलीला का शनिवार की देर शाम समापन हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने प्रभु श्रीराम का तिलक कर राज्याभिषेक किया। आरती-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रभु के जयकारे लगाए। इस दौरान रामलीला के कलाकारों, रावण बनाने वाले कारीगरों, सफाई कर्मियों और होमगार्ड जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राज्याभिषेक समारोह में प्रभु श्रीराम के अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजमान होने और कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ की ओर से राजतिलक किए जाने के प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण किया गया। रामलीला की परंपरा के अनुसार, इस प्रसंग में ब्रह्मा, भगवान शिव और देवर्षि नारद सहित देवताओं के अयोध्या आगमन, प्रभु श्रीराम की स्तुति और फिर अपने-अपने धाम लौटने का दृश्य प्रस्तुत किया जाता है।
दुर्गा पूजा समितियों को भी किया गया पुरस्कृत
समारोह में नखास की श्री माता शोक विनाशिनी समिति (नवयुवा दुर्गा समिति) को सुंदर मूर्ति, टेढ़वा की देवा मां दुर्गा समिति को विशाल दुर्गा प्रतिमा और पंडाल, मिश्र बाजार की श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति को बिजली की सजावट, जमलापुर की नवयुवा दुर्गा समिति को एनीमेटेड पंडाल तथा गाजीपुर रेलवे स्टेशन की श्री दुर्गा पूजा समिति, नव युवक मंगल दल को गेट और बिजली की सजावट के लिए पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वाराणसी से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
भजन-कीर्तन के बाद हुआ हवन-पूजन
रविवार को सुबह आठ बजे भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल जी पांडेय और कृष्ण मुरारी केडिया, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल, आय-व्यय निरीक्षक अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, ओमनारायण सैनी, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।