{"_id":"56e1b5a54f1c1b37428b456b","slug":"uproar-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता राजकुमार यादव के पिता पुरुषोत्तम यादव (85) का निधन होने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लोगों ने फीजिशियन पर सीएमएस के निर्देश के बाद भी इलाज के लिए न पहुंचने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली जाकर तहरीर दी और संबंधित डाक्टर पर लापरवाही बरतने के आरोप में विधिक कार्रवाई करने की मांग की। सीएमएस डॉ. एके मिश्र का कहना है कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था।
तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई लेकिन मरीज को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने फोन पर बुलाने के बाद भी फीजिशियन के न पहुंचने को गंभीरता से लेते संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है।इलाज के दौरान मृत मरीज गोसाईदासपुरा, मारकिनगंज निवासी पुरुषोत्तम यादव हृदय रोग से पीड़ित थे। परिवार के लोग उनको लेकर गुरुवार की सुबह सवा आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे।
इमरजेंसी कक्ष में उपस्थित डाक्टर ने उनको तत्काल सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया। मरीज के पुत्र राजकुमार यादव का आरोप है कि सीएमएस ने तत्काल फोन कर फीजिशियन डॉ. अनिल कुमार को बुलाया लेकिन वह नहीं आए। परिवार वालों के आग्रह पर आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के डाक्टर ने फिर मरीज पुरुषोत्तम को देखा और मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि अगर फीजिशियन ने तत्काल पहुंच कर इलाज किया होता तो मरीज की जान बच जाती।
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जानकारी होने पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद अग्रवाल, रास विहारी राय, राकेश कुमार जायसवाल, हिंदू युवा वाहिनी के विनोद सिंह यादव, भानू केशरी, प्रशांत राय, उमाशंकर जायसवाल, गोपाल वर्मा, अजय गुप्ता, रवि वर्मा, सुनील वर्मा पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने के बाद कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी और फीजिशियन के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की।