फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Upon being appointed Administrator, he expressed confidence in completing development works

Ghazipur News: प्रशासक बनाए जाने पर विकास कार्य पूरा कराने का जताया भरोसा

Fri, 08 May 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Upon being appointed Administrator, he expressed confidence in completing development works
गाजीपुर। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले की कई पंचायतों में अब भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। ऐसे में ग्राम प्रधानों ने मांग उठाई है कि पंचायतों में प्रशासक के रूप में ग्राम प्रधानों को ही जिम्मेदारी दी जाए, ताकि अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराया जा सके। ग्राम शेखपुर के प्रधान धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि कई योजनाओं पर कार्य शुरू हुआ, लेकिन विभिन्न कारणों से पूरा नहीं हो पाया। यदि ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए तो अधूरे कार्य पूरे कराए जा सकते हैं। बिरनो ब्लॉक के भड़सर गांव के प्रधान विनोद गुप्ता ने कहा कि गांव में खेल मैदान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। प्रशासक बनने पर खेल मैदान निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

ग्राम तारनपुर के प्रधान अभिमन्यु सिंह मन्नू ने कहा कि उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। वहीं ग्राम भैरोपुर के प्रधान कार्तिक राम ने बताया कि गांव में बारात घर और पोखरे के सुंदरीकरण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed