{"_id":"d17dd2ba31bf3f0194c30a48ffface65","slug":"upon-arrest-of-movement-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव महासभा की बैठक शुक्रवार को सुहवल स्थित सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र के आवास पर हुई। सपा के जिला सचिव केशरी यादव ने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों के दबाव में पुलिस राजेश यादव के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। अगर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो महासभा की ओर से 28 अप्रैल को शहर के सरजू पांडेय पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन दिया जाएगा।
अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई। यादव महासभा के तहसील अध्यक्ष बलि यादव ने भी धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। सपा के जमानिया विधान सभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पास किया की मृतक के घरवालों को प्रशासन की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद एवं घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घटनास्थल पर राजेश की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। इस अवसर पर पतिराम यादव, मोती यादव, अशोक यादव, केदार नाथ यादव, मंटू यादव, प्यारे लाल, ओमप्रकाश, महेन्द्र, मनोज, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामसिंह, एवं संचालन मदन ने किया।