फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Upload data of 1 thousand 500 employees

1 हजार 500 कर्मचारियों का डाटा अपलोड

Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Upload data of 1 thousand 500 employees
गाजीपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात 11 हजार 500 कर्मचारियों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जबकि निजी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की सूची एकत्र करने में महकमा जुटा हुआ है। कोविड 19 टीकाकरण के लिए चल तैयारियों की रिपोर्ट व संबंधित सूचनाएं संकलित कर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शासन को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पूरे कार्य की मॉनीटरिंग जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत समस्त मेडिकल, पैरामेडिकल अथवा नान मेडिकल स्टाफ को सूचीबद्ध किया गया है। इसी तरह सभी प्राइवेट स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थानों, क्लिनिक, नर्सिंग होम एवं छोटे- बड़े अस्पतालों में कार्यरत सभी मेडिकल, पैरामेडिकल अथवा नान मेडिकल स्टाफ को सूचीबद्ध किया जाना है। सीएमओ कार्यालय द्वारा सभी इकाइयों से प्राप्त पूर्णत: भरे हुए टैम्पलैट को इकाईवार फोल्डर बनाकर कंप्यूटर में सुरक्षित किया जाएगा। इसके बाद डाटा बेस कोविड-19 वैक्सीन बेनिफिशरी मैनेजमेंट सिस्टम पर अपलोड होगा। इस संबंध में सीएमओ डा.जीसी मौर्या ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में तैनात 11 हजार 500 कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। जबकि प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed