{"_id":"676eaa879d2f80f8d1032777","slug":"up-minister-op-rajbhar-got-angry-in-ghazipur-contractor-said-that-if-you-give-him-money-i-will-hit-him-with-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में यूपी के मंत्री ओपी राजभर भड़के : बोले ठेकदार कहे कि पैसा दिया तो जूते से मारूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में यूपी के मंत्री ओपी राजभर भड़के : बोले ठेकदार कहे कि पैसा दिया तो जूते से मारूंगा
Fri, 27 Dec 2024 06:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 27 Dec 2024 06:54 PM IST
सार
मंत्री ओपी राजभर ने कमीशनखोरी पर तल्ख तेवर अपनाए और गाली देते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदार को सामने लाओ जो कहे पैसा दिया है तो जूते से मारूंगा।
विज्ञापन
मंच पर मंत्री का पैर छूते सीएमओ
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। एक सवाल पर मंत्री आपा खो बैठे और ठेकेदारों को गाली देने लगे। वे कहते हैं कि जो ठेकेदार पैसा देने की बात करते हैं, उन्हें बुला लाओ, जूता-जूता मारूंगा। मंत्री शुक्रवार को गाजीपुर आए। उन्होंने बोरसिया स्थित एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाद में पत्रकारों से बात भी की। पत्रकारों ने 21 दिन में 20 ठेकेदारों के खिलाफ चार बार पत्र लिखने का कारण पूछा। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार अच्छी सड़क बनाने के लिए बजट देती है। ठेकेदार ठीक से काम नहीं करेंगे तो खराब सड़क बनेगी। इससे जनता को परेशानी होगी।
विज्ञापन
यही मुद्दा उठाया जा रहा है। जनता को परेशानी होगी तो जांच की नौबत जरूर आएगी। एक पत्रकार ने सवाल किया कि ठेकेदार आरोप लगाते हैं कि मंत्री को भी हिस्सा देते हैं। यह सुनते ही मंत्री ओमप्रकाश राजभर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर आप सवाल करते हैं कि सड़क ठीक नहीं बनी है तो फिर जांच की नौबत आती है। हम दिल्ली और लखनऊ से बजट भेजते हैं। अगर ठेकेदार ठीक से सड़क से नहीं बनाता तो फिर आप उसकी शिकायत हमसे करते हैं। गाली देते हुए कहा कि जो ठेकेदार आरोप लगा रहा है, उसे बुला कर लाओ मेरे सामने...। अगर कोई एक ठेकेदार कहे कि ओमप्रकाश राजभर को पैसा दिया है तो उसे जूता-जूता मारूंगा। ऐसे थोड़े ही राजभर घूम रहा है।
विज्ञापन
मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी निंदा की जाती है। बयान से ठेकेदारों में नाराजगी है। 28 दिसंबर को ठेकेदारों की बैठक बुलाई है। इस सिलसिले में डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। ठेकेदार संघ से जो निर्णय लिया जाएगा, उस हिसाब से आगे की रणनीति बनाई जाएगी।- प्रमोद सिंह, अध्यक्ष ठेकेदार संघ, गाजीपुर
विज्ञापन
सीएमओ ने मंच पर छुआ पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का पैर, वीडियो वायरल
गाजीपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इसमें सीएमओ प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का पैर छूते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंचायतीराज मंत्री शुक्रवार को कर्मवीर सत्यदेव की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। मंच पर सीएमओ डॉ सुनील पांडेय भी थे। इसी बीच सीएमओ अपनी कुर्सी से उठे और मंत्री का पैर छूने पहुंच गया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और मंत्री हंसते हुए सीएमओ का कुशलक्षेम पूछते हैं। कार्यक्रम के आयोजक सानंद सिंह आकर सीएमओ को माला पहनाते हैं। इस सिलसिले में सीएमओ डॉ सुनील पांडेय ने कहा कि सीएमओ मरीजों का सेवक होता है। कार्यक्रम में व्यक्तिगत संबंधों की वजह से गया था। सीएमओ बनकर नहीं गया था। मंत्री ने खड़े होकर हाथ जोड़ लिया, इसलिए झुकना पड़ा। माता-पिता ने जो संस्कार दिए हैं, उसे छोड़ नहीं सकते हैं। मुझे नहीं लगता है कि कोई गलत काम नहीं किया है।
पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डा. भीम राव आंबेडकर का विरोध किया। उन्हें चुनाव में दो बार हराया। अब वही कांग्रेस उनके नाम पर राजनीति कर रही है। यही हालत सपा की है, जो डा. भीम राव आंबेडकर के नाम से चिढ़ती थी। वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सपा के ही लोग वर्ष 2012 से पहले बसपा शासनकाल में लखनऊ के आंबेडकर पार्क को गिराकर शौचालय बनाने की बात कहते थे। सही मायने में मोदी-योगी सरकार ही डा. आंबेडकर के सपने को साकार कर रही है।
केंद्र और राज्य सरकार महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराने के प्रति कटिबद्ध है। सरकार के मंत्री अलग-अलग राज्यों में जाकर महाकुंभ में आने न्योता भी बांट रहे हैं। एक सवाल पर कहा कि सपा की सरकार में 815 दंगे हुए थे। 1200 जनहानि हुई थी। बसपा का वही हाल था। कांग्रेस इन दलों से आगे निकल गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के अब तक के शासनकाल में छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर देंखे तो कहीं एक भी दंगे नहीं हुए हैं। न ही कर्फ्यू लगे हैं। जो भी कानून को हाथ में ले रहा है, उससे सख्ती से निपटा जा रहा है।