फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP government will bear expenses of girl child found in floating box in ganga in ghazipur

यूपी: गंगा में तैरते बॉक्स में मिली बच्ची का खर्च उठाएगी सरकार, बचाने वाले मल्लाह को मिलेगी एक नई नाव

Wed, 16 Jun 2021 08:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Jun 2021 08:47 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में मंगलवार को ददरी घाट पर गंगा में तैरते लकड़ी के बॉक्स में 21 दिन की बच्ची मिली थी। जिसे मल्लाह ने बचाया था और पुलिस को सूचना दी थी। अभी बच्ची को देखभाल के लिए ज्योति आशा केंद्र में रखा गया है।

विज्ञापन
UP government will bear expenses of girl child found in floating box in ganga in ghazipur
गंगा में तैरते बॉक्स में मिली बच्ची का खर्च उठाएगी सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस नवजात को उसके परिवार ने गंगा की मझधार में छोड़ दिया था, उसके लालन-पालन का जिम्मा अब उत्तर  प्रदेश सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची को गोद लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही उसे बचाने वाले नाविक को एक नाव व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। गाजीपुर के ददरी घाट पर मंगलवार को गुल्लू मल्लाह ने गंगा में बह रहे एक लकड़ी के बक्से को देखा और बच्ची के रोने की आवाज सुनी। इस पर वह गंगा में कूद गया और बहते बक्से को किनारे लाया।

विज्ञापन


बक्से को खोला तो उसमें देवी-देवताओं के चित्र लगे थे और माता की चुनरी में लपेटी हुई 22 दिन की नवजात मिली। वह तुरंत बच्ची को निकाल कर सीने से लगाकर घर ले गया। उसके परिजन बच्ची को पालना चाहते थे, लेकिन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस बच्ची की बेहतर देखभाल के लिए उसे आशा ज्योति केंद्र ले गई। वहां से उसे महिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ में बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गंगा में मिली बच्ची की देखभाल राज्य सरकार करेगी। बच्ची को बचाने वाले नाविक को सभी सुविधाएं दी जाएगी। वहीं गाजीपुर के जिलाधिकारी एमपी सिंह बच्ची को देखने जिला महिला अस्पताल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ गुल्लू मल्लाह से मिलने उसके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बच्ची के लालन-पालन से लेकर उसके भविष्य की सभी जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, गुल्लू ने बहुत नेक काम किया है। उनके कार्य की प्रशंसा जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक हो रही है।

उन्होंने गुल्लू मल्लाह से प्रशासन की ओर से मदद के बारे में पूछा तो गुल्लू ने बताया कि उसके पास तीन कमरों का मकान है और वह अपने चाचा की नाव चलाता है। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें तात्कालिक रूप से एक नाव देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा नाविक ने बच्ची को बचाकर मानवता का उदाहरण दिया है। प्रदेश सरकार उन्हें धन्यवाद देते हुए आवास की सुविधा देगी। यदि उनके पास अपना आवास है तो पात्रता के अनुसार अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश के सभी अधिकारी मानवता की मिसाल कायम करने वालों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed