{"_id":"620625a2065fe270c51627b6","slug":"up-election-2022-sbsp-omprakash-rajbhar-sp-sibgatullah-ansari-and-bjp-sunita-singh-filed-nominations-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर, सिबगतुल्लाह अंसारी और सुनीता सिंह ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर, सिबगतुल्लाह अंसारी और सुनीता सिंह ने किया नामांकन
Fri, 11 Feb 2022 02:32 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:32 PM IST
सार
गाजीपुर में सातवें चरण में मतदान है। शुक्रवार को जहूराबाद सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर, मुहम्मदाबाद सीट से सिबगतुल्लाह अंसारी और जमानिया सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर, सुनीता सिंह और सिबगतुल्लाह अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गाजीपुर में शुक्रवार को ओमप्रकाश राजभर, सिबगतुल्लाह अंसारी और सुनीता सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जहूराबाद विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी -समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने नामांकन किया।
विज्ञापन
वहीं मुहम्मदाबाद सीट से सपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी जबकि जमानिया सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर गाजीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही हलचल है। परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन
सुभासपा का सभी सीट पर जीत का दावा
जहूराबाद से सपा और सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी ओम प्रकाश राजभर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। गेट नंबर दो से परिसर में प्रवेश किया। करीब एक घंटे बाद नामांकन कक्ष से बाहर निकलकर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर जातिवार जनगणना, 300 यूनिट फ्री बिजली और फ्री मेडिकल सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
उनका दावा है कि सुभासपा सभी सीटों पर जीत दर्ज कर यही है। गाजीपुर की सातों सीट पर सपा गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे हैं।