फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Election 2022 sbsp Omprakash Rajbhar sp Sibgatullah Ansari and BJP Sunita Singh filed nominations in Ghazipur

UP Chunav 2022: गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर, सिबगतुल्लाह अंसारी और सुनीता सिंह ने किया नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 02:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 02:32 PM IST
सार

गाजीपुर में सातवें चरण में मतदान है। शुक्रवार को जहूराबाद सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर, मुहम्मदाबाद सीट से सिबगतुल्लाह अंसारी और जमानिया सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने नामांकन किया।

विज्ञापन
UP Election 2022 sbsp Omprakash  Rajbhar sp Sibgatullah Ansari and BJP Sunita Singh filed nominations in Ghazipur
ओमप्रकाश राजभर, सुनीता सिंह और सिबगतुल्लाह अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गाजीपुर में शुक्रवार को  ओमप्रकाश राजभर, सिबगतुल्लाह अंसारी और सुनीता सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।  जहूराबाद विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी -समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने नामांकन किया।

विज्ञापन


वहीं मुहम्मदाबाद सीट से सपा प्रत्याशी  सिबगतुल्लाह अंसारी जबकि  जमानिया सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर गाजीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही हलचल है। परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन


सुभासपा का सभी सीट पर जीत का दावा
जहूराबाद से सपा और सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी ओम प्रकाश राजभर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। गेट नंबर दो से परिसर में प्रवेश किया। करीब एक घंटे बाद नामांकन कक्ष से बाहर निकलकर मीडिया से  मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर जातिवार जनगणना, 300 यूनिट फ्री बिजली और फ्री मेडिकल सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 उनका दावा है कि सुभासपा सभी सीटों पर जीत दर्ज कर यही है। गाजीपुर की सातों सीट पर सपा गठबंधन के प्रत्याशी जीत  रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed