फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Election 2022 Dr Mukesh singh declared BSP candidate from Jangipur assembly of Ghazipur

यूपी चुनाव 2022: गाजीपुर के जंगीपुर से डॉ. मुकेश बसपा प्रत्याशी घोषित, एक दिन पहले छोड़ी थी भाजपा

Sat, 18 Dec 2021 07:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Dec 2021 07:49 PM IST
सार

भाजपा से बसपा में शामिल होने वाले डॉ. मुकेश सिंह को पार्टी ने गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Dr Mukesh singh declared BSP candidate from Jangipur assembly of Ghazipur
भड़सर मैदान पर बसपा का कैडर कैंप आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले की बहुचर्चित विधानसभाओं में शुमार जंगीपुर विधानसभा से डॉ. मुकेश सिंह को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। डॉ. मुकेश ने एक दिन पहले यानि शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया था। शनिवार को जंगीपुर विधानसभा के भड़सर मैदान पर बसपा का कैडर कैंप आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने जंगीपुर विधानसभा से डॉ. मुकेश सिंह को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता की राजनीति कर सत्ता में आई भाजपा ने सिर्फ उद्योगपतियों का विकास किया।
विज्ञापन


सपा सरकार में सिर्फ दंगे और भ्रष्टाचार
डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार रही है। अपने शासन में बसपा ने बेहतर कार्य किया। आज भी बसपा की सरकार को लोग सुशासन के रूप में याद करते हैं। भाजपा सरकार ने सिर्फ जुमलेबाजी की है। भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों का विकास कर रही है। सपा सरकार में सिर्फ दंगे और भ्रष्टाचार हुए हैं। साल 2017 के चुनाव में सपा से ज्यादा वोट बसपा को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः सोनभद्र में सीएम योगी की रैली: 22 को भाजपा की जन विश्वास यात्रा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज

कहा कि 2022 के चुनाव में बसपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रसड़ा विधायक व बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र को रसड़ा विधानसभा की तर्ज पर एक मॉडल विधानसभा बनाया जाएगा। 

डॉ. मुकेश बोले- 10 साल की भाजपा की सेवा लेकिन...

डॉ. मुकेश सिंह ने शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया था। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मुकेश ने कहा था कि करीब दस साल से मैं भाजपा की सेवा कर रहा था। हर आदमी का एक स्वार्थ होता है। मेरा भी स्वार्थ था कि मैं राजनीतिक पद के माध्यम से सेवा करूं लेकिन 10 साल तक भाजपा ने मेरे साथ भेदभाव किया गया। यहां तक कि मुझे माफिया परिवार का बताया गया। इससे मैं आहत हुआ।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा को 10 साल में भी ऐसा नहीं लगा कि मैं उनके लायक हूं। गाजीपुर की भाजपा अन्य जिलों से अलग है। मेरी प्राथमिकता यह है कि यहां पर बसपा का संगठन मजबूत हो जाए। पूरे जिले में पार्टी का झंडा दिखाई दे। मैंने पार्टी को नंबर एक बनाने का संकल्प लिया है।
पढ़ेंः सपा के राष्ट्रीय सचिव के आवास पर आयकर विभाग का छापा, सपाई बोले- बौखलाहट में है सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed