फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Chunav 2022 Last Phase voting in ghazipur police arrested 3 people including BJP Mandal President for distributing liquor and money

UP Chunav 2022: गाजीपुर में शराब और पैसे बांटते भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 03:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 03:39 PM IST
सार

गाजीपुर में आचार संहिता के उल्लंघन में कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 
 

विज्ञापन
UP Chunav 2022 Last Phase voting in ghazipur police arrested 3 people  including BJP Mandal President for distributing liquor and money
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा का चुनाव गाजीपुर जिले में सात मार्च को होना है। चुनाव प्रचार शनिवार शाम भले ही खत्म हो गया हो लेकिन पार्टी के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कोशिश में जुटे हैं। एक-एक मत अपने पक्ष में करने के लिए आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला जमानिया कोतवाली क्षेत्र में प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार रात जमानिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन को शराब और पैसे बांटते पकड़ लिया। आरोपियों की कार से चार पेटी देसी शराब, 60 हजार 700 रुपये नकदी, भाजपा चुनाव चिह्न के चार पत्ते मे कुल 10 स्टीकर बरामद हुए। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रचार-प्रसार का शोरगुल थमने के साथ ही पुलिस क्षेत्र में सक्रिय हो गई थी। कोतवाल संपूर्णानंद राय शनिवार रात पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुद्धीपुर कस्बा जमानिया शाह जी के कुआं के पास से जमानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, बुद्धीपुर गांव निवासी नितेश निगम और धनौता गांव निवासी रोहित कुमार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पकड़ा। वे पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं में शराब और रुपये बांट रहे थे। कोतवाल संपूर्णानद राय ने बताया कि पूछताछ के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed