{"_id":"89d12f05c3ed684851c99391d3e6170f","slug":"up-board-now-363-exam-center-in-ghazipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड का एक और परीक्षा केंद्र बढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड का एक और परीक्षा केंद्र बढ़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 04 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले मेें एक और परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
बढ़ा दिया गया है। जिले में अब 362 के बजाए 363 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की
परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के कुल 2 लाख 5 हजार 973
परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसमें हाईस्कूल के 1 लाख 8 हजार 885 तथा इंटर
मीडिएट के 97 हजार 88 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
शासन और यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों को फाइनल करने की अंतिम तिथि 30 नंवबर 2014 निर्धारित की गई थी। जिले में वर्ष 2014-15 की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने डीआईओएस हृदय राम आजाद की ओर से सौंपी गई परीक्षा केंद्रों की सूची का उप जिलाधिकारियोें से सत्यापन करवाया। साथ ही डीआईओएस को डिबार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने की सख्त हिदायत दी। सत्यापन रिपोर्ट के बाद डीएम ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए गठित समिति के साथ बीते 27 नवंबर को बैठक कर जिले में कुल 362 परीक्षा केंद्र तय किए। 28 नवंबर को चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची विकास भवन तथा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष चस्पा कर 30 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई। परीक्षा संचालन उप समिति की ओर से बीते बुधवार की देर रात आपत्तियों का निस्तारण किया गया। परीक्षा प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक परीक्षा केंद्र को बढ़ाया गया है। इस प्रकार अब जिले के 363 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।