{"_id":"655f9e5fd959a86c1b0d27d4","slug":"up-board-201-schools-made-examination-centers-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-6837-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 201 विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 201 विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
गाजीपुर। वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवंं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। जिले के 201 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। साथ ही केंद्रों की सूची और केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या भी जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की आगामी बोर्ड परीक्षा में एक लाख 49 हजार 287 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें हाई स्कूल के कुल 74 हजार 312 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसमें संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 74 हजार 156 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 156 है। हाईस्कूल में कुल 33 हजार 935 छात्राएं परीक्षा देगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट में 74 हजार 975 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसमें संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 71 हजार 645 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 3330 है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 31 हजार 36 छात्राएं परीक्षा में शामिल होगी। जिले में वर्ष 2023 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल एक लाख 70 हजार 326 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह संख्या 2024 की परीक्षा में घटकर एक लाख 49 हजार 287 हो गई है। यानि कुल 21 हजार 39 परीक्षार्थी कम परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल से 663 परीक्षार्थी अधिक भाग लेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि सूची को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों एवं परीक्षार्थियों के आवंटन में किसी भी प्रकार की आपत्ति है अथवा शिकायत है तो शिकायतकर्ता साक्ष्य सहित दी गई अवधि में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।