{"_id":"699b4b3748457f3c1d0ab9e2","slug":"under-pressure-from-broken-marriage-young-woman-commits-suicide-ghazipur-news-c-190-1-bal1001-158368-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शादी टूटने से दबाव में आकर युवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शादी टूटने से दबाव में आकर युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दिघार गांव में युवती की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं त
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर में एक युवती चांदनी ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर बाद हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चांदनी के भाई विकास गुप्ता ने रेवती पुलिस को दी गई तहरीर में शादी तोड़ने की धमकी देने पर दबाव में आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास कुमार गुप्ता पुत्र रामबिलास गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बहन चांदनी की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी के साथ तय है। विकास और उसके पिता दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। विकास ने बताया कि चांदनी की शादी जिस लड़के से तय है वह सरकारी नौकरी करता है। ससुराल वाले शादी से पहले ही दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिए। पिता रामविलास गुप्ता ने छह लाख नगद, अंगूठी और सिकड़ी पहले ही दे दी थी।
इसके बाद भी चांदनी के व्हाट्सएप पर कॉल कर चारपहिया गाड़ी और चार लाख अतिरिक्त देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही चांदनी का होने वाला पति उसे अकेले मिलने के लिए बुला रहा था। इसके लिए कई बार फोन किया, लेकिन चांदनी ने इसके लिए मना कर दिया। इस पर लड़के ने फोन पर ही शादी तोड़ने की बात कही। इससे दबाव में आकर चांदनी ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।