फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unauthorized vehicles are causing a loss of up to Rs 2.25 lakh to roadways daily

Ghazipur News: रोडवेज को रोज 2.25 लाख तक की चपत लगा रहे अनधिकृत वाहन

Wed, 27 Nov 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized vehicles are causing a loss of up to Rs 2.25 lakh to roadways daily
गाजीपुर। जिले में चल रहे 44 अनधिकृत वाहन रोडवेज को प्रतिदिन 2.25 लाख तक की चपत लगा रहे हैं। विभिन्न मार्गों पर चल रहे यह वाहन
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों से पहले सवारियों को बैठा लेते हैं। रोडवेज बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पाती। इसके कारण उन्हें राजस्व की हानि होती है। अनधिकृत वाहनों में बड़े वाहन, बसें और मिनी बसें शामिल हैं। यह परमिट के आधार पर नहीं चल कर जो व्यस्ततम मार्ग हैं वहां पर चलती हैं। रोडवेज बसों से आगे-आगे चलकर सवारियों को ले लेती हैं।

इससे रोजाना दो से सवा दो लाख रुपये तक की परिवहन निगम को चपत लग रही है। सड़कों पर अनियंत्रित एवं फर्राटा भरते ये वाहन जहां हादसों का सबब बनते हें। वहीं यातायात के नियमों से बेपरवाह ये यातायात व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


यातायात नियमों से बेपरवाह अनधिकृत वाहनों में अधिकतर डग्गामार बसें हैं। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों के विभिन्न मार्गों पर धड़ल्ले से चल रही हैं। 20 और उससे अधिक यात्रियों वाले इन वाहनों में सवारियां भी मानक से ज्यादा भरी जाती हैं। जिले के अलग-अलग मार्गों पर चलने वाले ये वाहन जहां परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस एवं रोडवेज के कर्मियों के बीच प्राय: कहासुनी की शिकायतें आती हैं। यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के साथ ही उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट करने जैसी घटनाएं भी होती रही हैं। इन बसों के खडे़ होने से सड़क का मुख्य हिस्सा व्यस्त हो जाता है। इससे दूसरे वाहन चालकों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। जिन मार्गोंं पर डग्गामार अनधिकृत वाहन चल रहे हैं, उन रास्तों में कई पुलिस चौकियां हैं। जिम्मेदारों की तरफ से कभी-कभार कुछ वाहनों पर कार्रवाई कर अपने काम की इतिश्री कर ली जाती है लेकिन इसके बाद भी अनधिकृत वाहनों के संचालन पर कोई रोकथाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000

इस रूट पर हैं अनधिकृत वाहन

गाजीपुर से भरौली- 18

मुहम्मदाबाद से वाराणसी- 1

वाराणसी से बलिया- 1

गाजीपुर से मऊ- 19

गाजीपुर से दुल्लहपुर- 5

0000

इनसेट

चार हुई नीलाम, बेड़े में अब 64 बसें

परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में 68 बसें थी। बीते दिनों 4 बसें मानक पूरा नहीं करने के कारण नीलाम कर दी गईं। अब बसों की संख्या 64 रह गई है। इन बसों का संचालन कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी के साथ ही आसपास के अन्य जिलों मऊ, आजमगढ़ के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिपो की बसें चल रही हैं। मालूम हो कि कुछ महीने पहले चार बसें नीलाम हो चुकी हैं।


0000

इनसेट

संविदा चालकों की होगी भर्ती

वाराणसी रेंज के विभिन्न डिपो के लिए वर्तमान में 360 संविदा चालकों की जरूरत है। संविदा चालक पद के लिए 2-3 दिसंबर को काशी डिपो के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसके लिए आठवीं पास एवं दो वर्ष पुराना हैवी वैध लाइसेंस के साथ ही आयु 23 वर्ष छह माह से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

0000

वर्जन

अनधिकृत वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।

-बीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed