फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Umesh Rai of Palia Bujurg wins election on a BJP ticket on his third attempt

Ghazipur News: पलिया बुजुर्ग के उमेश राय तीसरी बार में भाजपा के टिकट पर जीते चुनाव

Tue, 05 May 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Umesh Rai of Palia Bujurg wins election on a BJP ticket on his third attempt
उत्तर हावड़ा से भाजपा प्रत्याशी उमेश राय। स्रोत- सोशल मीडिया - फोटो : samvad
मरदह (गाजीपुर)। भांवरकोल ब्लॉक क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव के उमेश राय ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा उत्तरी विधानसभा सीट (170) से भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं। 46 वर्षीय उमेश राय की पृष्ठभूमि किसान परिवार की है। उन्होंने 12300 वोटों से जीत दर्ज की है। पलिया बुजुर्ग गांव के बबलू यादव ने बताया कि उमेश राय ने सबसे पहला चुनाव 2016 में लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। दोबारा 2021 में चुनाव में लड़ा लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। तीसरी बार चुनाव लड़े और जीत हासिल कर ली। उमेश की प्राथमिक शिक्षा गांव हुई है। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अपने पिता बेदीमाधव राय के साथ हावड़ा चले गए। पिता निजी व्यवसाय करते थे। वहां उच्च शिक्षा के दौरान ही उनका रुझान राजनीति में बढ़ा और वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। उन्होंने अपनी पत्नी गीता देवी को पार्षद का चुनाव जीताकर अपने सियासी कौशल का परिचय दिया। चुनावी समर में वह खुद उतर आए। तीसरे प्रयास में विधायक बने हैं।
विज्ञापन

आज भी गांव से है नाता
उमेश राय का रहना भले ही पश्चिम बंगाल में रहा हो, लेकिन वह समय-समय पर वह गांव आते-जाते रहे हैं। उनकी शादी गांव से ही हुई थी। वर्तमान में वह अपने पूरे परिवार के साथ हावड़ा में निजी मकान बनाकर रहते हैं। हावड़ा में मां, पत्नी व दो बच्चों के साथ निवास करते हैं। गांव पर इनके चाचा रामकृपाल राय, भरत राय, वीरेंद्र राय व भाई कृष्णकांत राय रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed