फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Udyog Bandhu meeting, CDO gave many instructions

उद्योग बंधु की बैठक, सीडीओ ने दिए कई निर्देश

Thu, 23 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Udyog Bandhu meeting, CDO gave many instructions
गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऋण योजनाओं की प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया तथा उद्यमियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रभारी उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता द्वारा उद्यमियों को 20 सितंबर से 26 सितंबर के मध्य आयोजित वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला पंचायत को ईंट-भट्ठों के लाइसेंस जारी करने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम अंतर्गत वित्त पोषण सहायता योजना में खराब प्रगति होने पर अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया। कहा गया कि समस्त लंबित आवेदनों का बैंक समन्वयक एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देशित कर स्वीकृत वितरित कराएं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत प्रगति कम रहने पर सीडीओ द्वारा उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक को इस संबंध में प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि ऐसी शाखाओं की सूची मुुहैया कराएं जिनके द्वारा एक महीने से अधिक समयावधि की ऋण पत्रावलियां लंबित रखी गई है। मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना अंतर्गत आवेदन कराए जाने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया। इस बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन गाजीपुर चौप्टर के चेयरमैन वशिष्ट सिंह यादव, ए के दुबे, जय किशन साहू, विजय शंकर वर्मा, अच्छेलाल कुशवाहा, जेपी राय सहित अन्य उद्यमी तथा संबंधित विभागीय के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed