फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youths of Bahadurganj died in Mau

मऊ में सड़क हादसे के दौरान युवकों की मौत से पसरा सन्नाटा

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Bahadurganj died in Mau
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी अवधेश गौड़ के भांजे राजीव गौड़ की शादी की बारात बुधवार को मऊ के अमिला बाजार गई थी। कुछ युवक अपने निजी वाहन से देर रात घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के सरवा गांव के पास चालक को नींद आ गई और वाहन नीम की पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में वार्ड नबंर दस निवासी राहुल वर्मा उर्फ छोटू (28) एवं वार्ड संख्या 13 निवासी अखिलेश बरनवाल उर्फ पिंकू (38) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमरनाथ गौंड, सत्यम बरनवाल उर्फ गोलू, सन्नी मद्धेशिया, आर्यन मद्धेशिया और ईशु बरनवाल गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची मऊ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकलवाया और घायलों को इलाज के लिए मऊ सदर अस्पताल भेजा। इधर हादसे की जानकारी होते ही नगर पंचायत के दोनों वार्डों में कोहराम मच गया। मुहल्ले के लोग परिजनों के साथ अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वहीं शोक में दुकानें भी बंद रही। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed