फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two young men were beaten up, and the perpetrators remain at large.

Ghazipur News: दो युवकों की पिटाई, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two young men were beaten up, and the perpetrators remain at large.
शादियाबाद। फरीदपुर नहर पुलिया के पास रंजिश में मनबढ़ों ने परीक्षा देकर लौट रहे दो युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से 30 जनवरी को पीट दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के तीन के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुहवल के सुहवल गांव निवासी अशोक यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 30 जनवरी को पुत्र प्रिंस यादव और भाई जितेंद्र रामपुर बलभद्र में परीक्षा देने गए थे। दोपहर एक बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी फरीदपुर नहर की पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने रोक लिया। पुरानी रंजिश में दीप नरायन यादव, राहुल पटेल, शिव प्रसाद और सोनू गुप्ता ने अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर प्रिंस और जितेंद्र को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed