फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two workers killed in accident

हादसे में दो मजदूरों की मौत

Wed, 09 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कासिमाबाद-महाहरधाम मार्ग पर खजूर गांव के पास मंगलवार की सुबह गिट्टी लदा ट्र्रैक्टर-ट्राली पलट गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

  शेखनपुर चट्टी पर स्थित रामप्रवेश यादव के बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान से मजूदर ने ट्रैक्टर ट्राली पर गिट्टी लादकर इंदौरा गांव के लिए सुबह आठ बजे रवाना हुए। ड्राइवर घनश्याम राम (35) ट्रैक्टर चला रहा था। उसके साथ मजदूर अमरजीत राम (25) भी था। गिट्टी लदा ट्रैक्टर खजूर गांव स्थित पोखरे के पास मुड़ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से चार फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ड्राइवर घनश्याम राम और मजदूर अमरजीत राम ट्रैक्टर के इंजन नीचे दब गए। ट्राली पर बैठा मजदूर अशोक राम भी ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे अन्य मजदूरों ने घटना के दौरान ट्रैक्टर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक घनश्याम राम और मजदूर अमरजीत को निकाला गया। ग्रामीण घायल ड्राइवर सहित दो मजूदरों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां चिकित्सकों ने घनश्याम और अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने घायल मजदूर अशोक राम का प्राथमिक उपाचार करने बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। परिजनों में कोहराम मच गया। सभी बिलखते थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed