{"_id":"628536f39657051d3c1f692e","slug":"two-vicious-crooks-arrested-with-fake-notes-ghazipur-news-vns6542546183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोट के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर- गाजीपुर मार्ग स्थित साई की तकिया के पास से पुलिस टीम ने मंगलवार को दो शातिर बदमाशों को 5400 रुपये के नकली नोट के साथ धर-दबोचा। साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ के बाद बुधवार को दोनों का चालान कर दिया गया।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ साई की तकिया चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई पड़े। पुलिस ने जब दोनों संदिग्धों की तलाशी ली तो 500 के नौ और 100 रुपये के नौ जाली नोट बरामद हुए। टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दोनों बदमाशों ने अपना नाम जौनपुर जनपद के जलालपुर थाने के थौर निवासी अवधेश शर्मा और चंदवक थाने के बरहपुर निवासी मनीष शर्मा बताया। साथ ही इनके पास से चोरी बाइक भी बरामद हुई। बदमाश अवधेश ने बताया कि तीन जिलों का सीमा क्षेत्र होने की वजह से यहां से रुपयों की खेप आजमगढ़, गाजीपुर और वाराणसी की ओर आसानी से भेजी जाती है। अब पुलिस जाली नोटों का संचालन करने वाले गिरोह को दबोचने में जुटी हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों काफी शातिर है। इनके पास से चोरी की बाइक तो बरामद हुई है, वहीं जाली नोट भी मिले हैं। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।