{"_id":"3c8ec320439e14da9d132a901adbeb19","slug":"two-trains-from-16-to-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के लिए 16 से दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के लिए 16 से दो ट्रेनें
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर से बनारस के बीच दो नई
विज्ञापन
ट्रेनें 16 जनवरी से चलाई जाएंगी। गाजीपुर से वाराणसी तक दोहरी रेललाइन
बिछाने और विद्युतीकरण का कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
भटनी-मऊ-वाराणसी तक भी दोहरीकरण कर विद्युतीकरण किया जाएगा।
गाजीपुर से सीधे दिल्ली तक ट्रेन चलाने के लिए प्लेटफार्म बढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।रसूलपुर कोलवर, कुर्बान सराय, जेवल एवं पियरी में रविवार को जनसंपर्क के बाद हुई जनसभाओं में उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से गाजीपुर वाराणसी के बीच दो नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।
ताड़ीघाट-दिलदारनगर सहित मऊ तक जोड़कर गंगा पर डबल डेकरपुल बनाया जाएगा। इस पर ऊपर से रेलगाड़ियां चलेंगी और नीचे से सड़क परिवहन होगा। जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत एक करोड़ खाते खुले और तीस हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पंडित दीनदयाल ग्राम्य ज्योति योजना के तहत जिले को 567 करोड़ दिया गया है ताकि हर गांव और घर में बिजली पहुुंचाई जा सके।
रेल राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी कर लें। सभा में गुरु प्रसाद गुप्त, तेरसू यादव, कमलेश पांडेय, दयाशंकर पांडेय, गोपाल कुशवाहा, दिलीप गुप्त, राजेश गुप्त, श्रीकांत सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता डा. बुद्घिराज प्रसाद और संचालन केपी गुप्त ने किया।