फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sisters died in suspicious circumstances in just 48 hours in ghazipur corona test done of victim family

गाजीपुर: संदिग्ध हालात में एक दिन के अंतराल पर दो बहनों की मौत, पीड़ित परिवार का हुआ कोरोना टेस्ट

Sun, 20 Jun 2021 09:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 09:22 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया दोनों मौत संक्रामक बीमारी से नहीं हुई है। कोरोना टेस्ट कराया गया है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेडिकल किट का भी वितरण किया गया है। 

विज्ञापन
Two sisters died in suspicious circumstances in just 48 hours in ghazipur corona test done of victim  family
सीएमओ डा. जीसी मौर्या के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के ढढनी रणवीर राय गांव में एक दिन के अंतराल पर दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देश पर रविवार को सीएमओ डा. जीसी मौर्या के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद कोरोना के एंटीजन टेस्ट के अलावा दवा का वितरण कराया। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 18 जून की शाम सुरेश कुशवाहा की पुत्री हलचल (6) के पेट में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उल्टी के साथ ही उसको दिखना बंद हो गया। उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार की सुबह उनकी दूसरी पुत्री खुशी (10) के भी पेट मे दर्द शुरू हुआ। उसे लेकर परिजन जिला अस्पताल आए। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे जगह उपचार के लिए ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया दोनों मौत संक्रामक बीमारी से नहीं हुई है। कोरोना टेस्ट कराया गया है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेडिकल किट का भी वितरण किया गया है। दो दिनों तक विशेष कैंप लगाकर जांच एवं वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम एमपी सिंह ने कहा कि  एक ही परिवार की दो बच्चियों के मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। एहतियातन कदम उठाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है। 

सीएमओ ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद

सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने के साथ हर संभव सहायता का भरोसा भी जताया। भाजपा की जमानिया विधायक सुनिता सिंह ने गांव में टीम भेजकर जांच करने को कहा। जबकि जंगीपुर के विधायक वीरेंद्र यादव ने भी घटना की जानकारी होते ही फोन से मृतका के पिता से बात करने के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed