फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sides clash over Ambedkar statue in Ghazipur, police reached four police stations, four injured in stone pelting

गाजीपुर में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार थानों की पहुंची पुलिस, पथराव में चार घायल

Sat, 06 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over Ambedkar statue in Ghazipur, police reached four police stations, four injured in stone pelting
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर (गड़ार) ग्राम में दो पक्षों में विवाद के बाद मौके पर पहुं - फोटो : GHAZIPUR
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोविंदपुर (गड़ार) में शुक्रवार शाम विवादित जमीन पर रखी गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटवा देने पर दो पक्ष भिड़ गए। पथराव में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 22 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रतिमा हटाने के लिए मुहम्मदाबाद एसडीएम के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन

ग्राम सभा गोविंदपुर (गड़ार) में तीन मार्च को अनुसूचित जाति के लोगों ने दूसरे की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। दूसरे पक्ष ने थाने में इसकी शिकायत की। चार मार्च की शाम करीमुद्दीनपुरा पुलिस ने मौके पर जा कर प्रतिमा को हटा लेने की हिदायत दी थी किंतु शुक्रवार की देर शाम तक प्रतिमा न हटाए जाने पर करीमुद्दीनपुरा थाना प्रभारी गांव में पहुंचे और प्रतिमा हटाने को कहा इस पर अनुसूचित जाति लोग उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के पथराव की सूचना पर मुहम्मदाबाद सर्किल के करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, बरेसर और मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस के साथ एसडीएम मुहम्मदाबाद राजेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी तथा तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। पुलिस दल जाने के आधे घंटे बाद अनुसूचित जाति तथा जमीन मालिक पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के पत्थरबाजी होने लगी। इसमें दोनों पक्षों से बदन राजभर, शिवबदन राजभर, मूनाराम, चानदेव राम घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से 22 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत करीमुद्दीनपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया की मूर्ति अवैध तरीके से रखी गई थी जिसे एसडीएम की मौजूदगी में हटवाया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed