फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sides came face to face for burial

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने

Wed, 09 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two sides came face to face for burial
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में कब्रिस्तान की भूमि में शव दफनाने को लेकर बुधवार को दो समुदायों में विवाद हो गया। तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा समझा-बुझाकर मामला हल करा दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि गंगौली गांव निवासी मोहम्मद मंसूर की पत्नी का निधन हो गया था। जिसे बुधवार की सुबह राजभर बस्ती के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाना था। कब्रिस्तान की खुदाई करने गए लोगों ने बताया कि राजभर बस्ती के कुछ लोगों ने रोक लिया। उनका कहना था कि यह आबादी की जमीन है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। सूचना पर तहसीलदार विराग पांडेय और प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने दल-बल के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुना। तहसीलदार ने दोनों लोगों को समझा-बुझाकर निर्धारित स्थान पर शव को दफन करा दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। मालूम हो कि लंबे समय से कब्रिस्तान की भूमि को लेकर मुस्लिम पक्ष एवं राजभर बस्ती में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed