{"_id":"61e9a27c70990347be057db2","slug":"two-roadways-buses-went-for-election-duty-ghazipur-news-vns63462993","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के लिए गई रोडवेज की दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी के लिए गई रोडवेज की दो बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव के लिए अर्द्ध सैनिक बल के जवानों, नागरिक पुलिस एवं होमगार्डों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की बसें मुहैया कराई जाएंगी। इस क्रम में रोडवेज के स्थानीय डिपो की दो और बसों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिगृहित किया गया है। इस तरह से अब तक नौ बसें अधिगृहित की जा चुकी हैं।
विधानसभा चुनाव के अंतर्गत जिले में सातवें एवं अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोग की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाती है। इन जवानों को लाने-ले जाने के लिए वाहनों का अधिगृहण किया जाता है। बीते चुनाव की तरह इस बार भी वाहनों को अधिगृहित किया जा रहा है। रोडवेज के स्थानीय डिपो की दो बसों को अधिगृहित किया गया है। इसके पहले सात बसों को अधिग्रहित किया गया था। इस तरह से अब तक डिपो की नौ बसों के अलावा बोलेरो, स्कार्पियों सहित कुल 35 वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहित किया जा चुका है। अभी कुछ ही बसें भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में चुनाव की प्रक्रिया तेज होने पर कई और बसों के अधिगृहित होने की उम्मीद है।