फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people including a woman who extorted money from a bullion trader were arrested

Ghazipur News: सराफा व्यवसायी से वसूली करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman who extorted money from a bullion trader were arrested
नंदगंज। थाना क्षेत्र के पहलवानपुर पुलिया के पास से पुलिस ने सोमवार को ठगी करने वाली महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार व 30 हजार नकदी भी बरामद किया। बीते चार अप्रैल को सराफा व्यवसायी ने महिला सहित चार पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सैदपुर निवासी सराफा व्यापारी दीपांशु सोनी ने बीते चार अप्रैल को तहरीर देकर महिला सहित चार पर ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, मारपीट एवं अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को को सूचना मिली आरोपी महिला और एक आरोपी व्यक्ति पहलवानपुर पुलिया के पास से कार से थोड़ी ही देर में नंदगंज की तरफ से आ रहे हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में एक कार नंदगंज की तरफ से आती दिखाई पड़ी। कार के पास आने पर पुलिस ने रूकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार रोक दिया। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम सैदपुर कोतवाली के औड़िहार निवासी भरत सिंह बताया। उसके पास से 18000 रुपये नकदी और महिला ने अपना नाम सैदपुर कोतवाली के चकिया नेवादा निवासी स्नेहलता सिंह बताया। उसके पास से 12000 रुपये बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed