फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people died in separate accidents; one fell into a gorge, and the other was crushed by a tractor

Ghazipur News: हादसों में दो की माैत, एक खाई में गिरा, दूसरे को ट्रैक्टर ने कुचला

Tue, 10 Feb 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two people died in separate accidents; one fell into a gorge, and the other was crushed by a tractor
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की देर शाम ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली के धक्के से निजामुद्दीन खां (55) और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने से विष्णुनारायण (34) की मौत हो गई। विष्णुनारायण डिलेवरी का काम करते थे। वहीं, निजामुद्दीन खां परसा शादी कार्यक्रम शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुर्की खुर्द निवासी जुनेद खां ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पिता निजामुद्दीन खां परसा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

परसा मोड़ तिराहे पर देर शाम रघुबरगंज की तरफ ईंट लदा हुआ तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्राली ने बाइक में धक्का मार दिया। वहीं धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली तेज गति से बलिया की ओर मुड़ी और पलट गई। घटना के बाद जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। इधर अचेत पिता निजामुद्दीन खां को राहगीरों व आसपास के लोगों ने उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निजाद्दीन खां की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमानिया कोतवाल रामसजन नगर ने बताया कि महेवां निवासी दिलीप भारती ने तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई विष्णुनारायण डिलेवरी का काम करते थे। वह देर शाम बाइक से घर से निकले। गंगा पुल के पहले बबनपुर की तरफ सड़क के किनारे खाई में बाइक सहित असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed