फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   two people arrested with Five four-wheelers and fake number plates in ghazipur

Ghazipur: फर्जी नंबर प्लेट लगी पांच चारपहिया वाहन बरामद, सस्ती गाड़ियों को ऊंचे दाम पर बेचते थे; दो गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 09:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 09:02 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस और स्वाट टीम ने बीती फर्जी नंबर प्लेट लगीं दो स्कॉर्पियों को बरामद किया। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों से तीन और वाहन बरामद किया गया।

विज्ञापन
two people arrested with Five four-wheelers and fake number plates in ghazipur
गिरफ्तार युवकों के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस और स्वाट टीम ने बीती फर्जी नंबर प्लेट लगीं दो स्कॉर्पियों को बरामद किया। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों से तीन और वाहन बरामद किया गया।

विज्ञापन


आरोपी विभिन्न राज्यों से सस्ते दामों पर वाहन खरीदने के साथ चेचिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर महंगे दामों पर बिक्री करने का काम करते थे। इससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी। सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकारवार्ता कर मिली सफलता की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम चाड़ीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि मैनपुर की तरफ से आ रही दो स्कॉर्पियों पर गलत नंबर प्लेट लगाकर कहीं बेचने के फिराक में ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी करके पुलिस टीम ने मौके से दोनों स्कॉर्पियों को पकड़ लिया। साथ ही दो आरोपी परमेठ निवासी अमित यादव और नंदगंज थाना क्षेत्र के सिरगिथा निवासी जितेंद्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर भिन्न-भिन्न स्थानों से तीन अन्य स्कॉर्पियों बरामद किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फेल हुई गाड़ियां महाराष्ट्र और गुजरात से सस्ते दामों में खरीदकर ले आते हैं।


बताया कि उसका चेचिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर लगन कमाने और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार के लिए बिहार में अच्छे दामों में बेचने के लिए इन वाहनों का उपयोग करते हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed