{"_id":"638b943eeb1ba552124aba10","slug":"two-objections-received-from-saidpur-np-ghazipur-news-vns6867908177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सैदपुर नपं से मिली दो आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सैदपुर नपं से मिली दो आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इस सूची पर सात दिनों के अंदर आपत्ति मांगी गई है। अब तक दो आपत्तियां मिली है। ये सैदपुर नगर पंचायत से प्राप्त हुई है। आपत्ति एवं सुझावों के निस्तारण के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिले में आठ नगर निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायत हैं। इन निकायों के 136 वार्डों के लिए बीते दिनों प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी गई। जारी प्रस्तावित आरक्षण सूची को लेकर अब तक दो आपत्तियां प्राप्त हुई है। दोनों आपत्ति सैदपुर नगर पंचायत से मिली है।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत सैदपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या-सात मोतीलाल नगर के सभासद पद को शासन ने जारी सूची के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। इस वार्ड के निवासी लोकनाथ निषाद ने इस पर आपत्ति जताते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन देकर कहा है कि इस वार्ड में पिछड़े मतदाताओं की संख्या 1063 है जबकि अनुसूचित जाति के मतदाता मात्र 266 हैं। ऐसे में इस वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना न्याय संगत नहीं है। फिलहाल उनका आवेदन विचार के लिए जमा कर लिया गया है। फाइनल आरक्षण सूची अभी जारी नहीं हुई है लेकिन संभावित दावेदार चुनाव को लेकर अभी से पूरी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को सौंपा पत्रक
गाजीपुर। वार्ड नंबर छह लालबहादुर शास्त्री वार्ड के नगरवासियों ने नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को पत्रक सौंपा। इस मौके पर छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने कहा कि मतदाता सूची में सैकड़ों ऐसे मतदाता हैं और कई घर ऐसे हैं, जिसका नाम काट दिया गया है। बिना किसी कारण के और वे पिछले चुनावों में वोटर लिस्ट में शामिल थे और उन्होंने मतदान किया था, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
कुछ परिवार में तो कई सदस्यों का नाम गायब कर दिया गया है और दर्जनों युवाओं ने वोटर लिस्ट में प्रथम बार नाम शामिल कराने को लेकर नाम दिया था, लेकिन मतदाता सूची में नाम ही शामिल नहीं हुआ है। ऐसे में वे मतदान करने से वंचित हो जाएंगे। पत्रक का संज्ञान लेते हुए सदर एसडीएम ने जांच कराकर शीघ्र नाम शामिल कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राघवेंद्र चौबे, शशांक उपाध्याय, अभिषेक राय, गोपाल यादव, अजय यादव, जासू राय, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।