फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two more patients infected with Corona met

कोरोना से संक्रमित दो मरीज और मिले, जिले में कुल तीन मरीज

Sat, 04 Apr 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Two more patients infected with Corona met
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले देहरादून से आए 14 जमातियों में दो और संदिग्धों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना के कुल तीन मरीज हो गए हैं। इसके बाद, चारों ओर दहशत का माहौल है। फिलहाल इन तीनों मरीजों को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि इन सभी मरीजों को मुहम्मदाबाद में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 31 मार्च को मस्जिद में 14 जमाती मिले थे। इसमें से नौ देहरादून, तीन सहारनपुर तथा तीन दिलदारनगर के हैं। इनमें से दो लोगों के सैंपल पहले जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें से एक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में शेष 12 लोगों के भी सैंपल लिए गए। शनिवार के इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। बता दें कि यह सभी जमाती जिले के दिलदारनगर में हुए एक जलसे में शामिल हुए थे। वहां जिस मस्जिद में कार्यक्रम हुआ था, उसमें शामिल कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। करीब नौ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। लगातार कोरोना से संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले भर में दहशत है। सीएमओ ने बताया कि गाजीपुर की स्थिति अब काफी गंभीर हो गई है। यहां के नागरिकों को पूरी तरह से सावधान रहना है। पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन करें। लोग घरों में ही रहें और बहुत जरूरत हो, तभी घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed