फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two mobile towers severed connections

दो मोबाइल टावर के कटे कनेक्शन

Thu, 26 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला गाजीपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two mobile towers severed connections
बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के लंका स्थित प्रोफेसर कालोनी और सकलेनाबाद में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया होने पर पांच उपभोक्ताओं सहित दो मोबाइल कंपनियों के टावर का कनेक्शन काटने के साथ ही बकाए
विज्ञापन


का डेढ़ लाख रुपया वसूल किया गया। अभियान के चलते मुहल्लावासियों में अफरातफरी मची रही। कई लोग घरों और दूकानों में ताला लगाकर वहां से इधर-उधर हो गए।

नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग टीम निकली और लंका स्थित प्रोफेसर कालोनी और सकलेनाबाद में लोगों के कनेक्शनों की जांच की। टीम में शामिल प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि कुल 65 लोगों
विज्ञापन


का कनेक्शन चेक किया गया। इस दौरान 1 लाख 35 हजार बकाया होने पर जहां पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर विभाग का कटर चला, वहीं ढाई लाख बकाया होने पर दो प्राइवेट मोबाइल कंपनियों के टावर का कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किलोवाट लोड बढ़ाने के साथ ही 21 लोगों का मीटर लगाया गया। बकाया का करीब डेढ़ लाख रुपया जमा कराया गया। टीम में रौजा उपकेंद्र के जेई जितेंद्र गुप्ता, सहायक अभियंता राजस्व रविंद्र कुमार सिंह यादव मीटर विभाग के


जेएमटी, डिसकनेक्शन टीम के अजय कुमार और बिलिंग टीम के लोग शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान उपभोक्ता अपने कनेक्शन का कागजात और बिल की रसीद अवश्य दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed