फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two million trenches became roads, lakes

बीस लाख खाईं सड़कें बन गईं झीलें

Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two million trenches became roads, lakes
सुहवल क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़कों का हाल बेहाल है। वहीं पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोक निर्माण विभाग की गड्ढा मुक्त सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के चलते सड़के झील और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बावजूद लोनिवि मरम्मत को लेकर उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

कालूपुर से युवराजपुर पटकनिया होते हुए रामपुर, खजुहां से सोनवल, सुहवल से युवराजपुर, मिर्जापुर से सोनवल, डुहियां से चकियां आदि सड़कें कीचड़ और झील में तब्दील हो चुकी है। बावजूद विभाग मरम्मत को लेकर उदासीन बना हुआ है। क्षेत्रीय लोग इन कीचड़ और जलजमाव से होकर आने जाने को विवश है। विभागीय अनदेखी के चलते सड़के जहां खस्ताहाल हो चुकी है, वहीं इस बरसात के मौसम में इन मार्गों से गुजरना हादसे को दावत देना है। जगह- जगह गड्ढे, जलजमाव, कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। यें सड़क बावजूद मरम्मत को लेकर विभाग के द्वारा केवल आश्वासन की पोटली दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हालत यह कि इन सड़कों पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों के गड्ढ़ों में पानी भर जाने के चलते सड़क का वजूद मिट सा गया है। लोगों ने बताया कि इन सड़कों से विभागीय और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है। बावजूद नजर इनायत न होना समझ से परे है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सभी सड़कों के मरम्मत के नाम पर पिछले वर्ष करीब बीस लाख खर्च किए गए, लेकिन मरम्मत की पोल खुल गई। इन बदहाल सड़कों से निजात कब मिल सकेगी क्षेत्रीय लोगों के जेहन को यह सवाल कौंध रहा है ,लोगों ने बताया कि इन सड़कों से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे- बड़े वाहनों के साथ ही पैदल राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। आए दिन लोग गिरकर चोटहिल भी हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed