फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two lakh cash stolen from grocery shop

Ghazipur News: किराना दुकान से दो लाख की नकदी चोरी

Tue, 11 Mar 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two lakh cash stolen from grocery shop
कस्बे के चौधरी मोहल्ला स्थित एक किराने की दुकान से चोरों ने दो लाख रुपये नकदी और हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दुकानदार इरफान अहमद ने बताया कि रोजा के चलते शाम पांच बजे दुकान बंद कर दी थी। सुबह साफ-सफाई कर रहे नगर पालिका के सफाईकर्मी ने दुकान का दरवाजा खुला देखकर घटना की जानकारी दुकानदार को दी। वह पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखा दो लाख रुपये कैश गायब था। दुकानदार ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर छत की खिड़की के रास्ते अंदर घुसे होंगे। फिर सीढ़ी के पास लगे दरवाजे को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोरी के बाद चोर मुख्य दरवाजे से निकल गए। गुजरे एक माह के दौरान करीब चोरी की चार घटनाएं घटना हो चुकी हैं। इससे व्यापारियों में रोष है। कस्बा बाजार के व्यापारी सतेंद्र वर्मा‚ तारकेश्वार वर्मा‚ मुन्ना गुप्ता‚ जगदीश प्रसाद सेठ‚ अनुपम वर्मा आदि ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed