{"_id":"6262e6d0b6299c29330c1efa","slug":"two-lakh-65-thousand-fine-for-stealing-electricity-ghazipur-news-vns6497167175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने पर दो लाख 65 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करने पर दो लाख 65 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ की तरफ से क्षेत्र के नगसर गांव में अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा व उपखंड अधिकारी विजय यादव के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने 15 बकायदारों के कनेक्शन काटे। इसके अलावा बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करने पर 16 लोगों पर दो लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इस अभियान से क्षेत्र में उपभोक्ताओं में अफरातफरी का माहौल बना रहा। विद्युत विभाग की टीम के चेकिंग समाप्त कर वापस जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अभियान के दौरान टीम ने गांव में लगे विद्युत मीटरों की भी चेकिंग की। उपभोक्ताओं को चेताया कि मीटरों से छेड़छाड़ न की जाए, अगर खराब होते हैं तो इसकी जानकारी विभाग को तुरंत दी जाए, ताकि उसकी मरम्मत हो सके। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से विद्युत चोरी रोकने में विभाग का सहयोग करने की अपील की। बेवजह बिजली न जलाने की ग्रामीणों से अपील की। इस दौरान अवर अभियंता हर्षित राय, अवर अभियंता दुर्गविजय कुमार, राजेश राय, मुन्ना, प्रमोद, शहजाद, महादेव आदि मौजूद थे। इस संबंध में जमानिया उपखंड अधिकारी विजय यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इसमें बकायदारों के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा बकाये की वसूली भी की गई। अभियान जारी रहेगा।