{"_id":"616090478ebc3e05e6219a6b","slug":"two-killed-including-farmer-by-electrocution-ghazipur-news-vns6162019149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करेंट की चपेट में आने से किसान सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करेंट की चपेट में आने से किसान सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शुक्रवार को करंट लगने से किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे।
जमानिया क्षेत्र के मतसा संवाददाता के अनुसार चित्तावनपट्टी गांव निवासी शेषनाथ यादव (42) सुबह टहलने के बाद वापस घर पहुंचा और घर के कमरे के मेज पर रखे पंखे को चालू कर रहा था। इस दौरान करंट के झटके से वह जमीन पर गिर गया। हादसे से अनजान परिजन घर- गृहस्थी के काम में लगे थे। परिजन शेषनाथ को जमीन पर अचेत पड़ा देख मौके पर पहुंचे और मृत देखकर रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सेवराई संवाददाता के अनुुसार गहमर गांव के उत्तर टोला मुहल्ला स्थित खेत पर पहुंचे किसान श्रीराम कुशवाहा (55) विद्युत पोल से स्पर्श होने के कारण गंभीर रूप झुलस गए। आनन- फानन परिजन उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मृतक के पुत्र ने बिजली विभाग के विरुद्ध तहरीर दी है। शव को पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।