{"_id":"56f03fd04f1c1b8519f14d24","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के भांवरकोल और बिरनो थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि बालिका के मां-बाप घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, सोनाड़ी गांव निवासी अली मुहम्मद (35) अपने परिवार के साथ बक्सर से मैजिक में सवार होकर गांव लौट रहा था। भांवरकोल थाना के रमन को पोखरा के पास सामने से आ रहा ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक में सवार आसिया (8) की घटना स्थल पर मौत हो गयी। अली मुहम्मद (35) और उसकी पत्नी सायरा पुत्री अफरीन घायल हो गए। टक्कर के बाद मैजिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद वहा लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिरनो संवाददाता के अनुसार, शहर कोतवाली के मालगोदाम निवासी सगुन कुमार (35) बाइक से किसी काम से मऊ गया था। बहा से वापस लौटते समय विरनो के मिश्रौली गांव के पास मिनी बस से धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मिनी बस लेकर भाग निकला। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।