{"_id":"66a6b734bf604054b105e6b7","slug":"two-kanwariyas-died-after-being-hit-by-bolero-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-118353-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बोलेरो के धक्के से दो कांवड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बोलेरो के धक्के से दो कांवड़ियों की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर/खानपुर। मेहनाजपुर बिहारीगंज सड़क मार्ग पर रविवार की रात भभौरा मोड़ पर बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार जा रही अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी चार कांवडि़यों को कुचलते हुए निकल गई। इस दौरान दो कांवडि़यों की मौके पर मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। जबकि दो कांवडि़ये गंभीर रूप से घायल हो गए।
कांवडि़यों का जत्था कांवर लेकर पैदल ही कैथी स्थित मार्कण्डेय धाम गंगा जल लेने जा रहा था। रात करीब नौ बजे भभौरा मोड़ पर बोल बम का नारा लगाते हुए जा रहे कांवडि़यों को आजमगढ़ की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी कुचलते हुए आगे बढ़ गई।
इस हादसे में अमेदा खानपुर निवासी मटरू उर्फ आदित्य (15) पुत्र रवींद्र राजभर और कौशल (15) पुत्र लाल बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनौनी निवासी साहिल (14) और आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के उधरा शिवका निवासी सुंदर राजभर (16) पुत्र नरेश कुमार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन
जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।