फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two girls die after toilet wall collapses

शौचालय की दीवार गिरने से दो बालिकाओं की मौत

Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two girls die after toilet wall collapses
भांवरकोल थाना क्षेत्र के परसदा गांव में शौचालय की दीवार गिरने से उसमें दबकर सोमवार को दो बालिकाओं की मौत हो गई। ननिहाल आई दोनों मासूमों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। देर शाम पहुुंचे ब्लाक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परसदा गांव निवासी मुद्रिका राम की पुत्री किरन अपनी दो पुत्रियों मनीषा (3) और सुनीता (5) के साथ कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। दोनों बालिकाएं शौचालय गई थी। इसी दौरान उसकी दीवार भरभराकर गिर गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े और मलबा हटाकर बालिकाओं को निकाला। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे। खबर मिलने पर बलिया के अमांव गांव स्थित ससुराल के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों को लेकर चले गए। यह शौचालय दो वर्ष पूर्व स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनवाया गया था। इसके निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री उपयोग की बात सामने आ रही है। शौचालय की छत भी नहीं बनी थी और दरवाजा भी नहीं लगा था। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed