फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two friends returning from birthday party die, third in critical condition

Ghazipur News: जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two friends returning from birthday party die, third in critical condition
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे-124 सी पर बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे जन्मदिन की पार्टी कर बाइक से लौट रहे युवकों की टक्कर स्कार्पियों से हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक की गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के टिकाराय पट्टी निवासी विशाल सिंह कुशवाहा का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। गहमर से एक बाइक पर सवार होकर विशाल सिंह कुशवाहा अपने दो दोस्त अरविंद सिंह (23) पुत्र अरुण सिंह और गोलू सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह के साथ भदौरा गए थे। घर वापसी में नेशनल हाईवे 124-सी पर खुदरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में गोलू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अरविंद और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस और परिजनों ने घायलों को सीएचसी भदौरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात डेढ़ बजे अरविंद सिंह की भी मौत हो गई। विशाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। अरविंद अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। कुछ समय पहले अरविंद की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता अरुण सिंह के साथ घर की सारी जिम्मेदारी संभालता था। पुत्र की मौत से पिता अरुण सिंह बेसुध हो गए हैं। अरविंद गांव में ही रहकर पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे तीनों दोस्त, दो ने छोड़ा साथ
बारा। नेशनल हाईवे 124-सी पर बृहस्पतिवार की रात हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक दोस्त की हालत गंभीर है। परिजनों के मुताबिक तीनों अच्छे दोस्त थे और एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। वो बृहस्पतिवार को भी साथ में थे। परिजनों के मुताबिक भदौरा से दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर तीनों घर आ रहे थे। लेकिन, हादसे में अरविंद और गोलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलू को सुबह गुजरात निकलना था, रात में हो गई मौत : गोलू सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। गोलू गुजरात जाने के लिए शुक्रवार का टिकट कराया था, लेकिन बृहस्पतिवार को ही दुनिया छोड़कर चला गया। पिता प्रेम नारायण सिंह की मौत के बाद बड़ा भाई अंशु और छोटा भाई सूरज मां पुष्पा देवी के साथ घर पर ही रहते हैं। गोलू और अरविंद के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
सड़क पर टहल रहे युवक की बाइक के धक्के से जान गई
गाजीपुर। रेवतीपुर में बाइक की चपेट में आने से युवक की बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। वो पैदल ही सड़क पर टहल रहा था। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के देवनारायण पांडेय पट्टी निवासी बृजेश पांडेय (30) राष्ट्रीय राजमार्ग 124-सी पर पैदल ही कहीं जा रहे थे। गांव के पास ही बुधवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान बृजेश की मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां सीता देवी और पिता नंदलाल पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने तीन भाइयों में मझला था। गांव पर ही रहकर पिता के खेती में मदद करता था। रेवतीपुर थाने में शुक्रवार को पिता नंदलाल पांडेय ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

शादी में जा रही बच्ची को ट्रेलर ने कुचला : औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शरीफपुर गांव के पास सैदपुर-भीमापार मार्ग पर शुक्रवार की शाम सड़क पार करते समय एक ट्रेलर से कुचलकर बालिका की मौत हो गई। वो अपने पिता के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। शुक्रवार की शाम को सैदपुर-भीमापार मार्ग पर गांव के निवासी छोटेलाल प्रजापति के घर शादी का आयोजन चल रहा था। गांव के बच्चे इस शादी में इकट्ठा थे। आयोजन में शामिल होने के लिए काजल (6) भी पिता राजेश प्रजापति के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान भीमापार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीण तत्काल घायल काजल को लेकर सीएचसी सैदपुर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ट्रेलर की तलाश करने में जुटी हुई है। कोतवाल योगेश सिंह ने बताया कि मृत बच्ची के पंचनामा के बाद दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed