फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two fake voters in police custody, complaint of tearing slip

दो फर्जी मतदाता पुलिस हिरासत में, पर्ची फाड़ने की शिकायत

Tue, 08 Mar 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two fake voters in police custody, complaint of tearing slip
सेवराई/ मुहम्मदाबाद / कासिमाबाद। जमानिया विधानसभा के दिलदारनगर थाना क्षेत्र स्थित उसिया प्राथमिक विद्यालय बाजार मुहल्ले में मतदान के दौरान पुलिस को फर्जी वोटिंग की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दो फर्जी मतदाताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मुुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपूरा में पूर्व प्रधान द्वारा वोटरों को प्रभावित करने की भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर के पास से लोगों खदेड़ दिया। उनके घर के पास शाहनिंदा चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस फोर्स को मतदान की समाप्ति तक बैठा दिया। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर हबिबुल्ला में भाजपा समर्थकों ने मतदाता पर्ची फाड़ने और फर्जी मतदान की शिकायत की। शेरपुर खुर्द में भाजपा और सपा के अभिकर्ताओं में झड़प की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी मुहम्म्मदाबाद ने कुछ लोगों को अपने साथ गाड़ी में लेकर चले गए। सपा ने शेरपुर के दबंगों द्वारा गांव के तहत आने वाले पचासी मौजा के लोगों को सिवान में ही वोट डालने से रोकने की शिकायत की तो अधिकारियों ने जाकर उन्हें मतदान करने के लिए बुलाकर मतदान कराया। बढ़ईपुर गांव में चुनाव ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी द्वारा सपा के चिन्ह पर स्वंय बटन दबाने की ग्रामीणों की शिकायत पर उस कर्मचारी को मतदान प्रक्रिया से हटाया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार गंगौली स्थित जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर बसपा प्रत्याशी शादाब फातिमा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आयोग का निर्देश है कि मतदान केंद्र के परिधि से 200 मीटर के अंदर तक कोई व्यक्ति या प्रत्याशी किसी से बात नहीं कर सकता है। जबकि जूनियर हाई स्कूल गंगौली स्थित मतदान केंद्र के अंदर वे एक मीडिया चैनल से बात कर रहे थे जो आचार संहिता का खुला खुला उल्लंघन है । उन्होंने बताया कि इसकी जांच होनी चाहिए और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed