फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two children killed and two seriously injured due to falling boundary wall in ghazipur

Ghazipur: चहारदीवारी गिरने से दो बच्चों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल, JCB से मिट्टी भरते वक्त हुआ हादसा

Wed, 12 Apr 2023 07:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के सरैला गांव में मकान से सटे चहारदीवारी के अंदर जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही थी। मिट्टी का दबाव चहारदीवारी पर पड़ने से अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में चार बच्चे दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two children killed and two seriously injured due to falling boundary wall in ghazipur
बच्चों के परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सरैला गांव स्थित खलिहान में खेल रहे बच्चों पर चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जेसीबी से मिट्टी भरते वक्त यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मलबे में दबे बच्चों को निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इधर, मृत दोनों बालकों का शव लेने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। हादसे से गांव में मातम है।
विज्ञापन


सरैला गांव निवासी अमजद खान अपने मकान के सटे चहारदीवारी के अंदर जेसीबी से मिट्टी भरवा रहे थे। मिट्टी का दबाव चहारदीवारी पर पड़ने से अचानक भरभराकर गिर गई। चहारदीवारी के बाहर खलिहान में खेल रहे अमर उर्फ लालू (7) पुत्र झिल्लु बिंद, प्रदीप (8) पुत्र रणजीत बिंद, रामशीष बिंद के पुत्र पंकज (6) और पवन (10) मलबे में दब गए। चालक जेसीबी छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड

लोगों ने हाथों से मिट्टी खोदकर बाहर निकाला

Two children killed and two seriously injured due to falling boundary wall in ghazipur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आननफानन आननफानन लोगों ने हाथों से मिट्टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। अमर उर्फ लालू और प्रदीप की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल पंकज और पवन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी से रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी को ईंट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने में जुट गई। पुलिस बच्चों के शव को कब्जे में लेने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिवार के लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे।

वहीं सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद, नायब तहसीलदार विपीन चौरसिया, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत भी पहुंचकर परिजनों से बात कर शव को कब्जे में लेने के प्रयास में जुटे रहे। इस संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि परिजनों को समझा- बुझाकर शव कब्जे लेने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed