फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two cases of harassment in Ghazipur Married woman filed case against three people including teachers

प्रताड़ना के दो मामले: विवाहिता ने दो शिक्षकों सहित तीन लोगों पर, महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sun, 20 Oct 2024 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 07:31 PM IST
सार

Ghazipur News : गाजीपुर के कोतवाली और भुड़कुड़ा थाने में दो महिलाओं ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए क्रमशः तीन और तीन लोगों पर मुकदमा करवाया है। पुलिस ने मामला संज्ञात आते ही कारवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two cases of harassment in Ghazipur Married woman filed case against three people including teachers
दोनों थानों की पुलिस ने शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने एक विद्यालय के दो शिक्षकों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह जुलाई माह में एक विद्यालय में पढ़ाने गई थीं।

विज्ञापन


वहां एक शिक्षक मोबाइल पर बात करने की कोशिश करने लगा। जब विवाहिता ने मना किया तो नहीं माना। इससे परेशान होकर स्कूल में पढ़ाना बंद कर दिया। इसके बाद भी परेशान करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

विवाहिता ने जेई पति और सास ससुर पर दर्ज कराया केस
गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जखनीया गांव निवासी आकांक्षा दूबे ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अपने जेई पति, ससुर और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर के मुताबिक आकांक्षा की विवाह 2 दिसंबर 2022 को विद्युत निगम में तैनात जेई नितेश दूबे निवासी सोनहरिया थाना करंडा हाल मुकाम राजसदर शिवनगर कालोनी खजुरिया के साथ हुई। ससुराल आने के करीब 3-4 दिनों बाद पति, ससुर धनेश दूबे और सास पुष्पा देवी दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि वे कहने लगे की तुम्हारे पिताजी ने दहेज में बहुत कम सामान दिया है। अपने पिता से दहेज में चार पहिया गाड़ी व 15 लाख रुपया दिलवाओ नहीं तो तुम्हे घर में रहने नहीं रहने देंगे। 15-20 दिन बाद पति अपने ड्यूटी स्थल जनपद रायबरेली लेकर गए। लेकिन प्रताड़ित करते रहे। 

पीड़िता ने अपने पिता और परिवारजन सारी बातें बताई तो उन्होंने समझाया अभी नई नई शादी हुई है बाद में सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। 17 अक्तूबर दहेज को लेकर पति ने शारीरिक और मानसिक यातना दी। जिसका समर्थन ससुर और सास पुष्पा देवी ने करते हुए मारपीट की। इस संंबंध में शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed