फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two brothers riding a bike died due to collision with a high speed vehicle

Ghazipur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died due to collision with a high speed vehicle
क्षेत्र के खुटहा गांव स्थित गाजीपुर-आजमगढ़ स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर की ओर से एक लग्जरी कार तेज रफ्तार में गाजीपुर की ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार दो युवक गाजीपुर से दुल्लहपुर होते हुए मऊ की ओर अपने घर लौट रहे थे। खुटहा गांव के पास हुए तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक मनीष चौहान (21) निवासी अल्देमउ सरौदा, थाना चिरैयाकोट जिला मऊ की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे मनीष का छोटा भाई आलोक चौहान (18) बैठा था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दे दी। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed