फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two boys died in snakebite incidents

सर्पदंश की घटनाओं में दो बालकों ने दम तोड़ा

Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two boys died in snakebite incidents
भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा ग्राम पंचायत के सम्मिलित पुरवा तेतरिया गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज में भी एक बालक की सर्पदंश से मौत हो गई।
विज्ञापन

तेतरिया गांव निवासी धर्मेंदर प्रसाद का पुत्र नीरज (7) देर रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर में खेल रहा था। इसी बीच सांप ने उसे काट लिया। बालक ने यह बात अपनी मां से बताई, लेकिन उसकी मां ने उसे अनसुना कर गंभीरता से नहीं लेते हुए उसे सो जाने को कह दिया। थोड़ी ही देर बाद उसके मुंह से झाग निकलते देख परिजन आनन फानन में उसे झाड़ फूंक के लिए अमवा की सत्ती माई स्थान पर ले गए। जहां उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। बिलख रहे परिवार के सदस्यों को गांव के लोग सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज उर्फ मीरगंज निवासी अरविंद कुमार बिंद (12) को बुधवार को घर में पतंग खोजने के चक्कर में सांप ने बाएं पैर के अंतिम उंगली में डंस लिया। अनन फानन में लोग इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक, अपने भाइयों में तीसरे नंबर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed