फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two bike riders injured in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 03 Jun 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with unknown vehicle
रेवतीपुर गांव के पास ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर है। वहीं, घटना की सूचना पर घायलों के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र चौधरी जो जमानियां के सरैया गांव का रहने वाला है। वह रेवतीपुर के साधोपुर रामपुर में परिवार सहित रहता है। उसके लड़के की तबियत खराब होने पर दवा के लिए गांव के राजेश चौधरी को बाइक से लेकर रेवतीपुर जा रहा था। चौराहे पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। जो धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। धक्का मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed