फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two ballot boxes were recovered from the booth

बूथ के पास से बरामद की गईं दो मतपेटियां

Thu, 03 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two ballot boxes were recovered from the booth
प्रधान और ग्राम सभा सदस्य के लिए मंगलवार को भदौरा ब्लाक के रक्सहां में फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल मामले में पुलिस ने गुरुवार को बूथ नंबर 222 से लूटी गई दो मतपेटियां कुछ दूरी पर झाड़ी से बरामद किया। वहां काफी संख्या में मतपत्र भी मिले। वहीं हिरासत में लिए गए चार लोगों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को रक्सहां गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या-222 पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद ईंट पत्थर चले थे। मारपीट भी हुई थी। नाराज समर्थकों ने बारी-बारी से
विज्ञापन


कन्या प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 220, 221, 222, प्राथमिक विद्यालय के बूथ 216, 217, 218, 219 और जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 223, 224, 225 तथा 226 में घुसकर तोड़फोड़ की और मतपेटी में पानी डालने के बाद उसे बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


फेंक दिया था और दो मतपेटिकाएं उठा ले गए थे। पुलिस ने लाठियां भांजकर समर्थकों को खदेड़ा था। जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र ने 11 बूथों का मतदान निरस्त कर दिया था। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया था, जिनका बुधवार

को चालान कर जेल भेज दिया था। इस मामले  में सेक्टर मजिस्ट्रेट शेखर कुमार जायसवाल की तहरीर पर 17 और थाना  पुलिस  ने 8 लोगों सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ नामजद और ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

किया था।

थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिए गए चार लोगों का गुरुवार को चालान कर दिया गया। सभी जेल भेज दिए गए हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर को मतदाता शांतिपूर्ण

ढंग से निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed