फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two arrested including Pradhan's son accused of demolishing house with JCB

Ghazipur News: जेसीबी से मकान तोड़ने के आरोपी प्रधान पुत्र समेत दो गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including Pradhan's son accused of demolishing house with JCB
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के लंका गेट नंबर एक के पास शुक्रवार की देर रात तीन जेसीबी मशीनों से एक मकान को गिराने के मामले में पुलिस ने रविवार को प्रधान पुत्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शेखर शेंगर ने बताया कि सुमित्रा देवी पत्नी स्व. शिवगोविंद यादव, निवासी मुहल्ला तुलसीसागर लंका ने शनिवार को तहरीर दी कि उनके पिता ने वर्ष 1987 में विनाई मियां की पत्नी से भूमि की रजिस्ट्री कराई थी। बाद में उसी जमीन पर विनाई मियां के एक पट्टीदार ने मुकदमा दायर किया था, जो खारिज हो चुका है। बावजूद इसके विपक्षियों ने शुक्रवार की देर रात तीन जेसीबी लेकर पहुंचकर जबरन मकान पर बुलडोजर चला दिया और टीनशेड को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के प्रधान पुत्र प्रवीण सिंह उर्फ लव (29) तथा मुकेश सिंह (35), निवासी ताड़ीघाट को महराजगंज हाईवे तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सीओ ने बताया कि मुकेश सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है और सुहवल व कोतवाला थाना में उस पर तीन अपराधिक केस दर्ज है। जबकि प्रवीण सिंह उर्फ लव के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के लंका गेट नंबर एक के पास स्थित एक मकान व टीन शेड को शुक्रवार की देर रात कुछ मनबढ़ों ने तीन जेसीबी से गिरा दिया था। मामले में शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बरहपुर गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र सहित दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed